निकाली इ-रिक्शा रैली

किशनगंज : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर ई रिक्शा रैली निकाली गयी. मंगलवार को स्थानीय पश्चिमपाली चौक से निकाले गये रैली में लगभग एक सौ ई रिक्शा लेकर उसके चालक शामिल हुए. अपने लग्जरी वाहन को छोड़ कर जिले के दर्जनों पदाधिकारी मतदाता […]
किशनगंज : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर ई रिक्शा रैली निकाली गयी. मंगलवार को स्थानीय पश्चिमपाली चौक से निकाले गये रैली में लगभग एक सौ ई रिक्शा लेकर उसके चालक शामिल हुए. अपने लग्जरी वाहन को छोड़ कर जिले के दर्जनों पदाधिकारी मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर पोस्टर लगे ई रिक्शा में सवार होकर नगर का भ्रमण किया.
भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने सुयोग्य मतदाताओं को पांच नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र जाकर अवश्य ही मतदान करने की अपील की. मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह डीपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मतदाता जागरूकता के प्रति गंभीर हैं. पूरे राज्य में सबसे अधिक मतदाता निर्वाचन कार्य में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
इसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है. जिले में 90 फीसदी मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है. ई रिक्शा रैली में जिला परिवहन पदाधिकारी सत्य नारायण मंडल, नप कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो ग्यासुद्दीन, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव, नप सेनेट्री पदाधिकारी संजीव कुमार साह उर्फ लड्डू के अलावा अन्य कई पदाधिकारी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










