व्यापार मंडल के धान मिल से 50 बोरी चावल व सीसीटीवी उपकरण चोरी

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 8:01 PM

विज्ञापन

व्यापार मंडल के धान मिल से 50 बोरी चावल व सीसीटीवी उपकरण चोरी

विज्ञापन

शब-ए-बारात पर गार्ड की छुट्टी का बदमाशों ने उठाया फायदा, सदर थाना में दी गयी सूचना

किशनगंज. शहर के कलटैक्स चौक स्थित व्यापार मंडल परिसर में मंगलवार की रात बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने परिसर स्थित धान मिल का ताला तोड़कर लगभग 50 बोरी चावल, चार सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी व डीवीआर बॉक्स सहित अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गयी है.

गार्ड की अनुपस्थिति में दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, शब-ए-बारात के कारण व्यापार मंडल का सुरक्षा गार्ड छुट्टी पर था. परिसर खाली होने का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने बड़ी आसानी से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया. बुधवार को अवकाश होने के कारण घटना का पता नहीं चल सका. गुरुवार को जब व्यापार मंडल के कर्मी परिसर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे और मिल का ताला टूटा हुआ पाया.

नशेड़ियों पर चोरी का संदेह

परिसर के अंदर जाने पर कर्मियों ने देखा कि मिल में रखी चावल की बोरियां व सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी उपकरण गायब हैं. कर्मियों ने आशंका जतायी है कि क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से डीवीआर बॉक्स व कैमरे भी उखाड़ लिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके.

फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. व्यापार मंडल के कर्मियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने व जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन