मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, जाम

कोचाधामन . जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष व बाड़ीजान पंचायत के मुखिया मुश्ताक अहमद पर शुक्रवार की शाम को कन्हैयाबाड़ी चौक पर कातिलना हमला कर दिया. जिससे मुखिया आंशिक रूप से घायल हो गए. हो हल्ला होते हुए हमलावार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद कन्हैयाबाड़ी चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. […]
कोचाधामन . जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष व बाड़ीजान पंचायत के मुखिया मुश्ताक अहमद पर शुक्रवार की शाम को कन्हैयाबाड़ी चौक पर कातिलना हमला कर दिया. जिससे मुखिया आंशिक रूप से घायल हो गए. हो हल्ला होते हुए हमलावार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद कन्हैयाबाड़ी चौक पर अफरा-तफरी मच गयी. उधर घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने किशनगंज-बहादुरगंज पथ को जाम कर हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे.
उधर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि शाम को कन्हैयाबाड़ी चौक पर खड़े थे एकाएक फरकान, फरीद व अन्य अपराधी हमला बोल दिया. मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इतने में चौक पर खरीददारी कर रहे लोगों को आते देख हमलावर फरार हो गया. हमलावर अपराधिक किस्म के लोग है उस पर कई प्रकार के केस दर्ज है.उधर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर कोचाधामन पुलिस हमलावर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती, तो सड़क जाम रात भी जारी रहेगा. हालांकि समाचार प्रेषण तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










