लगी थी जाम, जांच में व्यस्त थे मोबाइल दारोगा

Published at :30 Apr 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
लगी थी जाम, जांच में व्यस्त थे मोबाइल दारोगा

बहादुरगंज(किशनगंज): ओवर लोड वाहनों की आवाजाही पर रोक के मद्देनजर स्थानीय एलआरपी चौक स्थित बैरियर के समीप डयूटी पर तैनात मोबाइल दारोगा की लापरवाही उसे महंगी पड़ गयी एवं प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के बीच वे उलटे ही पुलिस हिरासत में पहुंच गये. इससे पहले बैरियर पर बड़े वाहनों की आवाजाही अवैध तरीके से जारी रखने […]

विज्ञापन

बहादुरगंज(किशनगंज): ओवर लोड वाहनों की आवाजाही पर रोक के मद्देनजर स्थानीय एलआरपी चौक स्थित बैरियर के समीप डयूटी पर तैनात मोबाइल दारोगा की लापरवाही उसे महंगी पड़ गयी एवं प्रशासनिक सख्त कार्रवाई के बीच वे उलटे ही पुलिस हिरासत में पहुंच गये.

इससे पहले बैरियर पर बड़े वाहनों की आवाजाही अवैध तरीके से जारी रखने की शिकायत के बीच बीते मंगलवार की मध्य रात्रि के लगभग यहां बैरियर समीप जिला पदाधिकारी आ धमके. जहां बैरियर से कुछ दूर आगे पीछे खड़ी वाहनों की कतार देख वे भौचक्के रह गये. इतने में स्थल पर मौजूद मोबाइल दारोगा अनिल कुमार से उन्होंने आसपास में खड़ी भारी वाहनों के संबंध में ठोस जवाब मांगा. जहां मोबाइल दारोगा श्री कुमार ने यह कहते हुए बचने की कोशिश की वैसे ओवर लोड वाहन यहां बैरियर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़े है.

जिस पर उसके ड्राइवर नहीं है. बैरियर के पास आते ही उस पर कार्रवाई की जा सकेगी. फिर क्या था जवाब से खिन्न डीएम श्री पराशर ने साथ चल रहे पुलिस स्काउट पार्टी से मोबाइल दारोगा को स्थानीय थाना ले जाने का आदेश दिया. मौके पर खुद भी थाने तक आ धमके एवं मोबाइल दारोगा को पुलिस को सौंप दिया. इस बीच मोबाइल दारोगा द्वारा उपयोग में लाये जा रहे बीआर31आई 1908 नंबर की स्कार्पियो भी पीछे से थाने तक पहुंच गयी. उधर सुबह होते ही जिला प्रशासन के सख्त कदम को देखते हुए यहां पुलिस प्रशासन में खलबली मच गयी. दूसरे दिन डीटीओ सत्य नारायण मंडल ने जांच रिपोर्ट पुलिस को दे दी. वहीं एसडीपीओ मो कासीम ने पुलिस हिरासत में रहे मोबाइल दारोगा से समुचित जांच पड़ताल के क्रम में उनसे पूछताछ की. इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन के आदेश के आलोक में बहादुरगंज पुलिस के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह संबंधित मोबाइल दारोगा को लेकर किशनगंज आ गये. समाचार लिखे जाने तक मोबाइल दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन