पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिल कर मार डाला

Published at :21 Apr 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिल कर मार डाला

किशनगंज : किशनगंज के मोतीबाग में पत्नी ने ही अपने प्रेमियों के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए घर के रसोई घर में ही शव को गाड़ दिया. पत्नी ने थाना में पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया. पुलिस जब जांच के लिए घर पहुंची तो उसे […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज के मोतीबाग में पत्नी ने ही अपने प्रेमियों के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए घर के रसोई घर में ही शव को गाड़ दिया. पत्नी ने थाना में पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया. पुलिस जब जांच के लिए घर पहुंची तो उसे कुछ शक हुआ. सोमवार को पुलिस फिर पहुंची और जहां शव गाड़ा गया था, उस जगह गड्ढा किया तो वहां से शव मिला. आरोपी महिला पहले ही फरार हो चुकी थी. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पूरे शहर में दिन भर इस मामले को लेकर चर्चा होती रही. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

नाजायज संबंधों का विरोध करने पर करती थी प्रताड़ित : मोतीबाग निवासी मंगली

चौहान का पुत्र महेश चौहान पिछले पांच दिनों से लापता था. परिजन हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश कर चुके थे. परंतु उसे ढूंढ़ निकालने में नाकाम रहे थे. उसकी पत्नी मूर्ति देवी पति के गायब होने के बावजूद सामान्य जीवन जी रही थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि महेश चौहान के सीधे-सादे व्यक्तित्व का फायदा उसकी पत्नी बखूबी उठा रही थी व उसने शहर के कई युवकों के साथ नाजायज संबंध स्थापित कर रखे थे. महेश जब भी नाजायज संबंधों का विरोध करता था तो मूर्ति देवी उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करती थी.

गला दबा कर की गयी हत्या : हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. इसके बाद मूर्ति देवी ने अपने आशिकों के साथ मिल कर उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया और 15 अप्रैल को प्रेमियों के साथ मिल कर उसकी हत्या गला घोंट कर दी. शव को अपने रसोई घर में दफन कर घटनास्थल को गोबर मिट्टी से अच्छी तरह से थोप दिया. एक दिन पूर्व जांच के लिए पहुंची पुलिस को शक हुआ. आसपास के लोगों ने भी महिला के बारे में जानकारी दी. घर में जहां शव गाड़ा गया था, वहां नयी मिट्टी थी. इस कारण पुलिस का शक गहराया. सोमवार को फिर पुलिस पहुंची और उस जगह पर गड्ढा करना शुरू किया. पुलिस ने एक युवक सुशील प्रसाद साहा उर्फ भोटी को कसेरापट्टी, जग्गनाथ स्कूल के पास स्थित घर से दबोच लिया. मूर्ति देवी सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन