अपहृत युवती रेलवे स्टेशन से बरामद

ठाकुरगंज (किशनगंज) . 13 अप्रैल को घर से फरार युवती को ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने किशनगंज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. घटना के बाबत बताया जाता है कि प्रखंड के जालमिलिक गांव की 16 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला उसके पिता शोहराब ने दर्ज करवाते हुए गांव के ही अन्य युवक जियाउल […]
ठाकुरगंज (किशनगंज) . 13 अप्रैल को घर से फरार युवती को ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने किशनगंज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. घटना के बाबत बताया जाता है कि प्रखंड के जालमिलिक गांव की 16 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला उसके पिता शोहराब ने दर्ज करवाते हुए गांव के ही अन्य युवक जियाउल हक को आरोपी बनाया था. इस दौरान पुलिस छानबीन में लगी रही. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का सीजीएम कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कर मेडिकल परीक्षण करवाया जायेगा. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










