खाना बनाने के दौरान लगी आग, झुलसी

Published at :18 Apr 2015 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान लगी आग, झुलसी

किशनगंज : खगड़ा पासवान टोला में गुरुवार की देर रात्रि खाना बनाने के क्रम में एक महिला के कपड़ों में आग लग गयी और देखते ही देखते महिला आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गयी. उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुन उसका 17 वर्षीय बेटा जब उसे बचाने पहुंचा तो वह भी बुरी […]

विज्ञापन

किशनगंज : खगड़ा पासवान टोला में गुरुवार की देर रात्रि खाना बनाने के क्रम में एक महिला के कपड़ों में आग लग गयी और देखते ही देखते महिला आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गयी. उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुन उसका 17 वर्षीय बेटा जब उसे बचाने पहुंचा तो वह भी बुरी तरह से झुलस गया.

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही वे फौरन घटना स्थल पर पहुंच गये तथा मां सलमा खातुन पति मो साबिर व उसके बेटे साकिर के शरीर पर लगे आग पर काबू पा उन्हें इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां समाचार प्रेषण तक दोनों मां बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन