ePaper

डीएम के जनता दरबार में 18 लोगों ने सुनायी अपनी पीड़ा

Updated at : 25 Oct 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में 18 लोगों ने सुनायी अपनी पीड़ा

डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया

विज्ञापन

किशनगंज जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की सभी समस्याओं की सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में आज 18 लोगों ने जिला पदाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त शिकायतों पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई किये जाने के लिए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:00 बजे से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी एवं कार्यालय सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन