विवाहित महिला के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज

पौआखाली (किशनगंज) : पौआखाली थाना में बीते नौ जून को एक विवाहित महिला ने लिखित आवेदन देकर एक युवक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना बीते 26 मई की है. जहां बरचौंदी घोघाटोली निवासी साहरा खातून पति मुख्तार आलम ने गांव के ही नवाज पिता महियोद्दीन उर्फ बधार पर आरोप लगायी है […]
पौआखाली (किशनगंज) : पौआखाली थाना में बीते नौ जून को एक विवाहित महिला ने लिखित आवेदन देकर एक युवक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना बीते 26 मई की है.
जहां बरचौंदी घोघाटोली निवासी साहरा खातून पति मुख्तार आलम ने गांव के ही नवाज पिता महियोद्दीन उर्फ बधार पर आरोप लगायी है कि 26 मई की रात्रि साढ़े दस बजे नवाज मेरे घर में घुस आया, जहां मैं अकेली सोयी हुई थी कि इस बीच आरोपी ने मेरे अकेले का फायदा उठा कर मेरे साथ मारपीट कर छेड़खानी करने लगा.
मैंने अपने बचाव में कुल्हाड़ी से वार कर आरोपी को घायल कर दिया. इस बीच हल्ला सुन कर आसपास के लोग और आरोपी के माता पिता आये और अपने बेटे को उठा कर ले गये. पीड़िता ने बताया कि मेरे पति दिल्ली में हैं.
इस मामले को लेकर स्थानीय स्तरपर पंचायती भी की गयी. किंतु न्याय नहीं मिलने के कारण थाने में महिला ने प्राथमिकी करायी है. वहीं थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि भादवि की धारा 448, 841, 323, 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. किंतु जांच में आरोपी के परिजन ने कहा है कि उनके बेटे को धोखे से बुला कर नशा खिला कर बेहोश कर यह झूठा आरोप लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










