किशनगंज : अवैध संबंध की आशंका में पत्नी की हत्या, किया सरेंडर

Updated at : 19 Aug 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज : अवैध संबंध की आशंका में पत्नी की हत्या, किया सरेंडर

बहादुरगंज (किशनगंज) : चरित्र पर सवाल उठाते हुए पहले पत्नी के गले में साड़ी का पल्लू फंसा कर उसकी हत्या कर दी और फिर घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने सीधे पुलिस थाने पर पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया.यह सनसनीखेज घटना बहादुरगंज थाने के मंडल टोला डोहर गांव में शनिवार को घटी […]

विज्ञापन
बहादुरगंज (किशनगंज) : चरित्र पर सवाल उठाते हुए पहले पत्नी के गले में साड़ी का पल्लू फंसा कर उसकी हत्या कर दी और फिर घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने सीधे पुलिस थाने पर पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया.यह सनसनीखेज घटना बहादुरगंज थाने के मंडल टोला डोहर गांव में शनिवार को घटी है. उधर बहादुरगंज पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है.
हत्यारा पति मंडल टोला डोहर निवासी 30 वर्षीय बदरूल आलम ने दिन के करीब 12 बजे ही घर पर पत्नी तमन्ना बेगम से कहा-सुनी की एवं देखते-ही-देखते उसके गले में साड़ी का पल्लू बांध कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. हो हल्ला के बीच आसपास के लोग जब तक स्थल पर आये, सबकुछ खत्म हो चुका था. आत्मसमर्पण कर चुके हत्यारे पति बदरुल ने बताया कि टेना कोचाधामन स्थित मायके में पत्नी का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध था.
लाख कोशिश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिखा तो उसने उक्त कदम को अंजाम दिया. हत्यारा पति के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी, जिससे अभी दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. मामले की बाबत थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि प्रकरण में पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी है. प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही हत्यारा पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन