पिछले दो हफ्ते से बारिश और धान की रोपाई दोनों रफ्तार

Updated at : 08 Aug 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
पिछले दो हफ्ते से बारिश और धान की रोपाई दोनों रफ्तार

किशनगंज : पिछले दो हफ्ते से बारिश और धान की रोपाई दोनों रफ्तार में है. जिससे पूरा जिला अब लगभग उबरता दिख रहा है. जिले में 93 प्रतिशत धान रोपनी हो गयी है. जिले में इस बार सौ फीसदी धान रोपनी की संभावना है.औसत से कम बारिश होने के बावजूद किसानों ने धान रोपनी समय […]

विज्ञापन

किशनगंज : पिछले दो हफ्ते से बारिश और धान की रोपाई दोनों रफ्तार में है. जिससे पूरा जिला अब लगभग उबरता दिख रहा है. जिले में 93 प्रतिशत धान रोपनी हो गयी है. जिले में इस बार सौ फीसदी धान रोपनी की संभावना है.औसत से कम बारिश होने के बावजूद किसानों ने धान रोपनी समय पर किया.

कृषि विभाग ने जिले में 85 हजार हैक्टर में धान रोपनी का लक्ष्य रखा है. अब तक 79.30 हजार हेक्टर से अधिक में धान रोपनी किया जा चुका है. जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते तक औसत से बारिश होने से किसान चिंतित जरूर थे. लेकिन पिछले 15 दिनों से बारिश होने से किसानों ने लगभग धान रोपनी कर लिया है. कृषि विभाग की माने तो 12 जुलाई तक जिले में 17 हजार 700 हेक्टर में ही धान रोपनी हो पाया है. जो लक्ष्य के 20.82 प्रतिशत था. कमजोर मानसून की वजह से इस साल किसान धान रोपनी में पिछड़ रहे है.
इस साल बिहार में मानसून ने किशनगंज होकर दस्तक दिया. जिले में अगहनी धान की खेती किसानों के लिये खास होता है. जिले में क्षेत्रफल अनुसार सबसे अधिक धान रोपनी कोचाधामन प्रखंड में हुआ है. लक्ष्य अनुरूप दिघलबैंक प्रखंड ने 95 फीसदी रोपनी कर लिया है. कृषि विभाग अनुसार मौसम विभाग ने जून में 380 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान था. जबकि 270.92 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
जुलाई में 546.25 मिलीमीटर बारिश होना है. जबकि 13 जुलाई तक 288.92 प्रतिशत मिलीमीटर बारिश हुई है.
दोनों महीने में औसत से 28.66मिलीमीटर वर्षा कम हुई है. मानसून दस्तक के कुछ दिन तक मूलसाधर बारिश होने से किसान खुश थे. बारिश की स्थिति ठीक हो जाने से किसान इस बार उत्साहित है. लेकिन पिछले 15 दिनों से बारिश की स्थिति बेहतर दिख रहा है. जिले में किसानों की स्थिति आर्थिक दृष्टिकोण से ठीक नही है. किसानों को 2022 तक आमदनी को दुगुना करने पर सरकार गंभीर है. लेकिन जिले के किसान को कृषि योजनाओं का समुचित फायदा नहीं मिल पाया है.
औसत से कम बारिश,धान रोपनी की स्थिति बेहतर लगातार बारिश नहीं होना किसानों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि औसत से कम बारिश कम होने के बावजूद जिले में धान की रोपनी बेहतर हुई है. लक्ष्य के अनुसार जिले के 126 पंचायत में धान रोपनी अच्छी हुई है. किसान की माने तो बारिश लगातार नहीं होने के कारण प्राइवेट बोरिंग से सिंचाई कर धान रोपनी किया. सबसे अधिक परेशानी किसान को ही सहन करना पड़ता है.
डीबीटी सिस्टम से मिलेगा डीजल अनुदान औसत से कम बारिश होने से जिले में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गयी. किशनगंज सहित कई जिले में बारिश के लिये किसान टकटकी लगाये आसमान की ओर देख रहे है. राज्य सरकार ने सूखे को देखते हुए किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला किया. लेकिन इस बार डीजल अनुदान डीबीटी सिस्टम के माध्यम से मिलेगा. डीजल अनुदान निबंधित किसान को ही मिल पायेगा.
रुक-रुक कर हो रही बारिश
छत्तरगाछ. पोठिया प्रखंड में देर से मानसून आने के बाद तेजी से रोपनी का काम जारी है. इस बीच महज एक सप्ताह के अंदर 92 फीसद धान की रोपनी कर किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आयी है. खेतों में अब जहां पर्याप्त पानी मौजूद है. पोठिया प्रखंड में इस साल मानसून की देरी से आने की वजह से कृषि कार्य बिल्कुल ठप होकर रह गया था. जिससे किसानों के चेहरे से रौनक गायब हो चुकी थी. इस बीच देर से ही सही, मानसून के रफ्तार पकड़ लेने के बाद अब प्रखंड में चारों तरफ धान की रोपनी में काफी तेजी आ गयी है. इस दौरान रुक-रुककर बारिश हो रही है. पिछले एक सप्ताह के अंदर हुई पर्याप्त वर्षा के बाद तेजी से रोपनी का कार्य जारी है. जिससे किसानों की एक बार फिर से रौनक वापस लौट आयी है. इस संबंध में जिला कृषि विभाग से जारी आंकड़े के अनुसार प्रखंड में अब तक 10940 हेक्टेयर में धान की रोपनी पूरी कर ली गयी है जो लक्ष्य का 92 फीसदी है.
कहते हैं अधिकारी
जिले में 93 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी हो गयी है. विभाग ने किशनगंज जिले में 85 हजार हेक्टर में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया.लक्ष्य के अनुरूप 02 अगस्त तक 79 हजार 30 हेक्टर में धान रोपनी हुई है. कम बारिश होने के बाद भी धान रोपनी पर असर नहीं पड़ा. किसानों को कृषि विभाग द्वारा उन्नत किस्म के धान के बीज व डीजल अनुदान दिया जा रहा है.
संतलाल प्रसाद साहा,डीएओ किशनगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन