वर्मा, मिश्रा, सिंह और प्रधान साहेब के नाम पर ओवरलोड ट्रक लेकर NH पर इंट्री पा जाते हैं ड्राइवर, ...जानें कैसे?

किशनगंज : वर्मा, मिश्रा, सिंह, प्रधान साहेब… यह किसी के नाम का टाइटल नहीं है, न ही यह संबोधन है. यह, वह टोकन है, जो ओवरलोडेड वाहनों को एनएच पर इंट्री कराता है. एनएच पर ओवरलोडेड वाहनों की इंट्री कराने के लिए नया गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह ओवरलोडेड वाहन चालकों से पैसे लेकर विभागीय […]
किशनगंज : वर्मा, मिश्रा, सिंह, प्रधान साहेब… यह किसी के नाम का टाइटल नहीं है, न ही यह संबोधन है. यह, वह टोकन है, जो ओवरलोडेड वाहनों को एनएच पर इंट्री कराता है. एनएच पर ओवरलोडेड वाहनों की इंट्री कराने के लिए नया गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह ओवरलोडेड वाहन चालकों से पैसे लेकर विभागीय मिलीभगत से इंट्री कराते हैं. हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई में दर्जनों ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया जा चुका है.
जानकारी के मुताबिक, एनएच-327 (इ) पर इंट्री का कारोबार बहुत पुराना है. अब यहां एक नया गिरोह सक्रिय है, जो ओवरलोडेड वाहन वाले इंट्री कारोबारियों को विभागीय मिलीभगत से पार कराते रहे हैं. नये गिरोह का कोड है- वर्मा , मिश्रा, सिंह, प्रधान साहेब. बिहार-बंगाल सीमा पर ठाकुरगंज प्रखंड से सटे चक्करमारी में बतौर कार्यालय खोल कर वाहनों की इंट्री करायी जा रही है. हालांकि, हाल के महीनों में इसके खिलाफ एसपी कुमार आशीष के सख्त निर्देश पर जिले के कई थानेदारों ने कार्रवाई करना शुरू किया, तो दर्जनों ओवर लोडिंग जब्त भी किया था. इसके बावजूद इंट्री के नये सरगना बिहार-बंगाल सीमा पर चक्करमारी के पास खुलेआम ट्रक चालकों से पैसे लेकर ट्रकों को पार कराते हैं. पुलिस सूत्रों की मानें, तो नये इंट्री माफिया इस कारोबार का बड़ा मोहरा है. इनके पकड़े जाने से पुलिस को कई जानकारियां मिल सकती है.
मिली जानकारी के अनुसार, इंट्री माफिया सफेदपोशों की रहबरी में काम करता है. मोबाइल पर कोड के द्वारा गाड़ियों को पार कर आने-जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल इंट्री माफिया एनएच-31 के रास्ते चावल लदे ओवरलोड ट्रकों को बिहार से बंगाल पार कराने में सक्रिय हैं. माफिया के गुर्गे मोबाइल से ट्रकों का नंबर, भिन्न-भिन्न कोर्डों से विभागीय पदाधिकारियों को भेजे जाते है. इस गतिविधि में नया इंट्री सिंडीकेट सक्रिय है. इस गिरोह में दर्जनों लड़के काम करते हैं और वह ओवरलोड ट्रकों को इंट्री के जरिये परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से बखूबी अंजाम देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




