चेकिंग अभियान में 12 वाहन जब्त

किशनगंजः आम चुनाव को देखते हुए प्रशसान ने ताबड़-तोड़ वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार को पौआखाली डाक बंगाल, एलआरपी चौक, नयागंज, खानाबाड़ी आदि स्थानों में सीओ अनुप कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष सीपी यादव ने पुलिस बलों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में बालू लदे ट्रैक्टरों के […]
किशनगंजः आम चुनाव को देखते हुए प्रशसान ने ताबड़-तोड़ वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार को पौआखाली डाक बंगाल, एलआरपी चौक, नयागंज, खानाबाड़ी आदि स्थानों में सीओ अनुप कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष सीपी यादव ने पुलिस बलों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में बालू लदे ट्रैक्टरों के अलावे छोटी बड़ी वाहन सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया.
सीओ श्री त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष श्री यादव ने वाहनों के वैध कागजातों में वाहनों के अनुज्ञप्ति, चालक अनुज्ञप्ति, धुंआ परमीट, हेलमेट और वाहनों के डिक्की की भी जांच पड़ताल की गयी. दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चेकिंग अभियान समय समय पर जारी रहेगा.
पोठिया प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर छत्तरगाछ पुलिस ने छत्तरगाछ में विशेष नाका लगाकर सड़क से गुजर रहे वाहनों की जांच शुक्रवार से आरंभ कर दी है.
छत्तरगाछ ओपी प्रभारी देवराज राय, एएसआई रमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर नाका लगा कर सभी वाहनों की डिक्की सहित सभी कागजात देखने के बाद ही गाड़ी को छोड़ा जा रहा है. जिससे अवैध गाड़ी चला रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. आगे श्री राय ने बताया सभी गाड़ियों पर पैनी नजर है. जिससे आगामी चुनाव में किसी तरह का कोई अवैध सामान, कोई बड़ी रकम का खेल नही हो सके. साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल और बंगाल की सीमा काफी नजदीक होने के कारण सभी गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










