लोगों ने जागरूकता रथ का किया भव्य स्वागत

Published at :12 Apr 2014 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जागरूकता रथ का किया भव्य स्वागत

किशनगंजः लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात खबर की ओर से वोट करें देश गढ़ें कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान रथ शुक्रवार को किशनगंज पहुंचा. मतदाता जागरूकता अभियान रथ और अभियान में शामिल लोग दिनभर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के […]

विज्ञापन

किशनगंजः लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात खबर की ओर से वोट करें देश गढ़ें कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान रथ शुक्रवार को किशनगंज पहुंचा. मतदाता जागरूकता अभियान रथ और अभियान में शामिल लोग दिनभर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया.

इसक्रम में लोगों के बीच परचे बांटे गये. स्थानीय लोगों ने बिहार बस स्टैंड पर रथ का भव्य स्वागत किया. इस दौरान रथ के साथ चल रहे प्रभात खबर परिवार के सदस्यों ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए उपस्थित मतदाताओं को चुनाव व मतदान के महत्व को समझाया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. जागरूकता रथ के प्रति लोगों में काफी उत्साह रहा और लोगों ने पहले मतदान फिर जलपान करने का संकल्प लिया. प्रभात खबर की टीम ने मतदान करने की अपील वाला परचा भी वितरित किया.

आकर्षक होर्डिग से सजे रथ ने स्थानीय डे मार्केट, लाइन सुभाषपल्ली, पश्चिम पाली, चुड़ीपट्टी, गांधी चौक, कैलटैक्स चौक, धरमगंज, कजलामनी, लहरा चौक, ब्लॉक चौक, मस्तान चौक आदि स्थानों का भ्रमण किया तथा स्थानीय लोगों को बूथ पर जाये लोकतंत्र का महापर्व मनायें, नहीं करेंगे मतदान तो होगा बड़ा नुकसान जैसे आकर्षक व कर्ण प्रिय नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. वहीं कई नव मतदाताओं ने जागरूकता रथ से मतदान से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा भी की. लोगों ने कहा कि प्रभात खबर सामाजिक सरोकार का पूरी तरह से निर्वहन कर रहा है. वहीं सुभाषपल्ली स्थिति स्थानीय लोगों ने भी प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे वोट करें देश गढ़ें कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे चुनाव के दिन मतदान तो करेंगे ही साथ ही इस अभियान से जुड़ कर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन