विशेष ट्रेन का ठहराव नहीं होने से मायूसी

Published at :10 Apr 2014 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
विशेष ट्रेन का ठहराव नहीं होने से मायूसी

ठाकुरगंज, किशनगंजः किशनगंज के रेल यात्रियों को रेलवे ने एक और झटका दिया है. रेलवे द्वारा घोषित बहुप्रतीक्षित कामख्या से नयी दिल्ली के बीच परिचालित होने वाली प्रीमियम एसी विशेष ट्रेन का ठहराव किशनगंज में नहीं होगा. 16अप्रैल को शुरू होने वाली 02503 नंबर की यह ट्रेन. प्रत्येक बुधवार को कामख्या से चल कर दिल्ली […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज, किशनगंजः किशनगंज के रेल यात्रियों को रेलवे ने एक और झटका दिया है. रेलवे द्वारा घोषित बहुप्रतीक्षित कामख्या से नयी दिल्ली के बीच परिचालित होने वाली प्रीमियम एसी विशेष ट्रेन का ठहराव किशनगंज में नहीं होगा.

16अप्रैल को शुरू होने वाली 02503 नंबर की यह ट्रेन. प्रत्येक बुधवार को कामख्या से चल कर दिल्ली जायेगी. यह ट्रेन कामख्या से सुबह दस बजे खुल कर शाम 4.25 पर एनजेपी, रात्रि 7.45 पर कटिहार, दस बजे रात्रि बरौनी, सुबह 5 बजे कर 30 मिनट पर बनारस, फिर 11.20 पर लखनऊ और शाम 6.15 पर दिल्ली पहुंचेगी. वहीं यह ट्रेन वापसी में शनिवार को दिल्ली से चलेगी. इस ट्रेन का ठहराव किशनगंज में नहीं होने से यहां के यात्रियों में मायूसी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन