पानी में डूबी सैकड़ों एकड़ में लगी फसल

दिघलबैंक : प्रखंड के किसानों की हजारों एकड़ में लगी धान की फसल तिस्ता डैम से आई बाढ़ के पानी में डूबकर नष्ट हो गई है. दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र से आई इस बाढ़ ने सभी पंचायतों को भी अपनी चपेट में ले लिया. क्षेत्र में हजारों एकड़ धान की फसल में करीब दस फीट पानी […]
दिघलबैंक : प्रखंड के किसानों की हजारों एकड़ में लगी धान की फसल तिस्ता डैम से आई बाढ़ के पानी में डूबकर नष्ट हो गई है. दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र से आई इस बाढ़ ने सभी पंचायतों को भी अपनी चपेट में ले लिया. क्षेत्र में हजारों एकड़ धान की फसल में करीब दस फीट पानी जमा हो गया है. वहीं प्रखंड के बूढ़ी कनकई में आई बाढ़ से नदी के किनारे में लगी धान की फसल बर्बाद हो चुकी है. तालगाछ निवासी शिव नारायण यादव, उमेश यादव, गोकुल मोहन यादव, विश्व मोहन यादव, नीरज कुमार, टीका लाल यादव,
लक्षमी यादव, माधव कुमार, कौशल यादव, सतकौआ पंचायत के पूर्व मुखिया शंकर आनंद, शिव कुमार, गौरी आदि किसानों ने बताया कि एकाएक बूढ़ी कनकई और मरियाधार में पानी से आने से क्षेत्र में फैल गया जिससे भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि बीडीओ नर्मेदेश्वर झा ने फसल क्षति का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




