दो युवतियां मुक्त, तीन गिरफ्तार

किशनगंजः चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने व विशेषकर विशनपुर में हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चला कर जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित विशनपुर एवं प्रेम नगर रेड लाइट एरिया से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और जबरन देह व्यापार में धकेली गयी दो युवतियों […]
किशनगंजः चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने व विशेषकर विशनपुर में हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चला कर जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित विशनपुर एवं प्रेम नगर रेड लाइट एरिया से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और जबरन देह व्यापार में धकेली गयी दो युवतियों को मुक्त कराया है.
गिरफ्तार युवकों में टेढ़ागाछ निवासी मंजर बहादुरगंज निवासी नजीर एवं प्रेम नगर निवासी सज्जाद शामिल है. वहीं बरामद दोनों युवतियों में एक पांजीपाड़ा एवं दूसरी मालदा की निवासी है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता है.
उन्होंने बताया कि मंजर के पिता हिस्ट्रीसिटर रहा है. एसपी श्री कुमार ने बताया कि बाहरी अपराधी चकला घरों में शरण लेते हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फारर हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि विशनपुर डकैती कांड के मामले में अपराधी तो बाहर से आये थे परंतु किसी नजदीकी आदमी द्वारा ही रैकी की गयी थी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
अभियान एसडीपीओ मो कासीम के नेतृत्व में चलाया गया. इस अभियान में बहादुरगंज सर्किल निरीक्षक दिवाकर, सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










