महिला ने पड़ोसी पर लगाया डायन कहकर मारपीट करने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 11:29 PM
आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
चौथम. थाना क्षेत्र के सरैया गांव में महिला ने पड़ोसी के विरुद्ध डायन कहकर मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सरैया गांव निवासी लालो महतो की पत्नी गीता देवी ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 19 सितंबर को पड़ोसी कंपनी साह, ममता देवी, मीना देवी, कविता देवी, सोनी कुमारी, करीना कुमारी व जागो देवी ने डायन कहकर मारपीट करने लगे. हो हल्ला करने पर मुझे बचाने पति आए तो उपरोक्त लोगों ने मिलकर पति के साथ मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










