प्रेमिका ने शादी से की इंकार तो प्रेमी ने टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का असफल प्रयास

मंगलवार की दोपहर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. टावर पर चढ़ने के दौरान स्थानीय लोगों ने रोका
पांच घंटे तक टावर पर चढ़कर प्रेमी करता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा
मामला गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव की, प्रेमिका बेगूसराय के साहेबपुर कमाल की.खगड़िया. प्रेमिका को पत्नी बनाने की चाहत में प्रेमी ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि पुलिस, स्थानीय लोग व परिजनों के मान मनोबल के बाद प्रेमी को 5 घंटे बाद टावर से उतारा गया. टावर से उतरते ही परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली. मामला गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव की है. बताया जाता है कि चंद्रपुरा तेताराबाद पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्व. मायाराम सिंह की 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार मंगलवार की दोपहर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. टावर पर चढ़ने के दौरान स्थानीय लोगों ने रोका, लेकिन प्यार को पाने की चाहत में प्रेमी गुलशन ने टावर की सबसे ऊपर चढ़कर बैठ गया. प्रेमी ने साहेबपुर कमाल की प्रेमिका से शादी करने की बात करने लगा. प्रेमी ने कहा कि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं होगा तो टावर से कूदकर जान दे देंगे. टावर पर चढ़ने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. टावर के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने प्रेमी युवक को टावर से उतारने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी मानने को तैयार नहीं था. इसके बाद ग्रामीणों ने गंगौर पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने प्रेमी युवक से फोन पर बात कर मनाने का प्रयास किया. लेकिन, प्रेमी मानने को तैयार नहीं था. प्रेमी की मां व थानाध्यक्ष की प्रयास से पांच घंटे बाद टावर से नीचे उतरा.
तीन वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जाता है कि प्रेमी व प्रेमिका के बीच तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी की मां ने बताया कि गुलशन का ननिहाल साहेबपुर कमाल है. गुलशन वहां आते जाते रहता था. इसी दौरान नाना के गांव के एक युवती से प्यार हो गया. तीन वर्षों से छिप-छिपकर प्रेमिका से बात करता था. प्रेमी व प्रेमिका के घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी. प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी गुलशन से शादी करने के लिए तैयार हो गया. अचानक बीते 10 दिनों से प्रेमिका से बात नहीं हो रहा था. प्रेमी ने प्रेमिका से बात करने का काफी प्रयास किया. लेकिन प्रेमी असफल रहा. इसी से परेशान होकर प्रेमी ने 70 फीट टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. गुलशन की मां सरिता देवी ने बताया कि बेटा हैदराबाद में क्रेन चलाने का काम करता है. महिने की कमायी प्रेमिका पर ही खर्च करता था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




