ePaper

कासिमपुर गांव के समीप गढ्ढे से अज्ञात युवती का शव बरामद

Updated at : 18 Sep 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
कासिमपुर गांव के समीप गढ्ढे से अज्ञात युवती का शव बरामद

कासिमपुर गांव के समीप गढ्ढे से अज्ञात युवती का शव बरामद

विज्ञापन

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के समीप सड़क किनारे गढ्ढे से पुलिस ने अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. ग्रामीणों ने बताया कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाला क्षेत्र के आहोक विष्णुपुर पंचायत के आहोक पुलिया के समीप पानी भरे गढ्ढे में शव पड़ा हुआ था. गुरूवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों ने गढ्ढे में शव देखा. छात्रों ने घटना की जानकारी लोगों को दी. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सामाचार संकलन तक शव की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन