ePaper

महेशखूंट से बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे पोल से टकराया, एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 26 Feb 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट से बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे पोल से टकराया, एक की मौत, दो जख्मी

मालिक के रिश्तेदार के घर शादी था. इसलिए तीनों युवक बाइक से बारात जा रहा था

विज्ञापन

महेशखूंट में संचालित चंपारण मीट हाउस मालिक के रिश्तेदार के यहां जा रहे थे बारात गोगरी. महेशखूंट इंग्लिश टोला से हरिणमार दियारा बाइक से बारात जा रहे तीन युवक पोल से टकरा गया. जिसके कारण एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार दो युवक जिंदगी मौत से जूझ रहा है. दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के बड़ी झिटकिया निवासी देवानंद राम के 35 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार उर्फ बीरू, राजकुमार चौरसिया, श्याम कुमार के साथ एक बाइक से बारात जा रहा था. परिजन मोहन कुमार व अजय कुमार ने बताया कि महेशखूंट में संचालित चंपारण मीट हाउस मालिक निरंजन साह के साढ़ू के पुत्र का बुधवार की रात हरिणमार दियारा में शादी था. तीनों युवक चंपारण मीट हाउस में काम करता है. मालिक के रिश्तेदार के घर शादी था. इसलिए तीनों युवक बाइक से बारात जा रहा था. देर रात पोल से टकरा जाने के कारण रणवीर कुमार उर्फ बीरू की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि जख्मी दोनों युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी लाया गया. जहां जख्मी दोनों युवक को प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में उपचार कर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन