किशोर ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

किशोर ने फंदे से लटक कर दे दी जान

विज्ञापन

खगडिया. बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला पंचायत में मंगलवार को एक किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी. बुधवर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया कि थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के कोयला टामर गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी रूदो सदा के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी. पीड़ित पिता ने बताया कि मंगलवार को प्रिंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में भुट्टा तोड लिया. खेत मालिक ने घर पर पहुंचकर इसकी शिकायत की. शिकायत के बात पत्नी ने पुत्र को डांट फटकार किया. इसी से आक्रोशित होकर पुत्र ने दूसरे कमरे में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया. वहीं छोटे पुत्र ने खेलते हुए कमरा में पहुंचा, तो प्रिंस को झूलता देखकर मां को बताया. मां ने फंदे से झूलते हुए प्रिंस को उतारा. आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन, परिजनों ने इलाज के लिए जख्मी पुत्र को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. बुधवार की सुबह इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन