ePaper

केंद्र व राज्य सरकार है किसान, मजदूर व नौजवान विरोधी

Updated at : 09 Mar 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार है किसान, मजदूर व नौजवान विरोधी

केंद्र व राज्य सरकार है किसान, मजदूर व नौजवान विरोधी

विज्ञापन

चौथम. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की बैठक सोमवार को मालपा में योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. पार्टी के बिहार कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया. बैठक में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने, नदी कटाव पीड़ितों के पुनर्वास, बिजली आपूर्ति नियमित करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली देने, प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी पर रोक लगाने तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने समेत कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गयी. मांगों को लेकर सीपीआई द्वारा 13 मार्च को प्रखंड सह अंचल कार्यालय चौथम परिसर में महाधरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में चौथम अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा 15 मार्च को खगड़िया में होने वाले पार्टी के शताब्दी समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में जोगिंदर शर्मा, सतनारायण सिंह, फुलोसाह, चंद्रभूषण सिंह, सिकंदर मालाकार, नरेश शर्मा, सुनील शाह, लक्ष्मण शर्मा, अशोक शाह, अनिल प्रसाद, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन