ePaper

किशोरी को पहले पिलाया शराब फिर किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 Sep 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी को पहले पिलाया शराब फिर किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

किशोरी को पहले पिलाया शराब फिर किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. घटना 12 सितंबर शाम की है. बताया जाता है कि सचिन कुमार पिता पवन यादव ने किशोरी को फोन से बुलाकर बांध पर ले गया. बादल कुमार पिता बुलबुल यादव उर्फ मिथलेश यादव, बादल कुमार पिता दारो यादव, प्रिंस कुमार पिता मनोरंजन यादव, राजीव कुमार, पांडव कुमार दोनों का पिता स्व बिलास यादव ने किशोरी को शराब में टेबलेट मिलाकर पिला दिया. बांध के नीचे ले जाकर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. किशोरी के साथ पूरी रात दुष्कर्म के बाद उपरोक्त सभी युवक फरार हो गया. सुबह पांच बचे किशोरी को होश आने के बाद घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कांड संख्या 348/25 दर्ज किया गया है. घटना में शामिल लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. किशोरी की मेडिकल परीक्षण के लिए प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन