नामांकित बच्चों का शिक्षक व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Updated at : 07 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकित बच्चों का शिक्षक व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

बच्चों के अभिभावक द्वारा उत्सवी माहौल में वर्ग एक में बच्चों का नामांकन करवा कर प्रवेशोत्सव दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बलहा बाजार मध्य विद्यालय झमटा मध्य विद्यालय सैदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय सरकारी स्कूलों में अभिभावकों की रुचि बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की है. प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता कौशिकी कश्यप, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुतुल कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु, वार्ड सदस्य सह समाजसेवी गुड्डू, बलहा बाजार विद्यालय के प्रधानाचार्य महिला पर्यवेक्षिका, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आंगनवाड़ी सेविका सहित बच्चों के अभिभावक द्वारा उत्सवी माहौल में वर्ग एक में बच्चों का नामांकन करवा कर प्रवेशोत्सव दिवस मनाया गया. मध्य विद्यालय एकनिया में उपस्थित अतिथि गण द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र से उत्क्रमित हुए बच्चों के कक्षा प्रथम में नामांकन के साक्षी बने. सभी पदाधिकारी द्वारा लगातार उर्मिला मध्य विद्यालय झमटा, प्राथमिक विद्यालय गुज्जू साह मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय बलहा बाजार समेत विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर नामांकन दिवस के सफलता पूर्वक समापन के लिये निरीक्षण किया गया. संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कुल 751 छात्रों का नामांकन आज के उत्सवी माहौल में सम्पन्न किया गया. जिसमें क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी सेविकाओ, शिक्षक शिक्षिकाएं विकास मित्र जीविका दीदी द्वारा महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार, शुभम कुमार, मिथिलेश कुमार, गौरी कुमारी, निहारिका राज, कंचन कुमारी, सुबोध राम, संजय कुमार, शिक्षा सेवक दिलीप कुमार, शंभू रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन