अब छठी से 12वीं तक के छात्र भेज सकेंगे अपना नवाचार

Updated:
विज्ञापन
अब छठी से 12वीं तक के छात्र भेज सकेंगे अपना नवाचार

अब छठी से 12वीं तक के छात्र भेज सकेंगे अपना नवाचार

विज्ञापन

गोगरी. स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इंस्पायर-मानक योजना के अंतर्गत 2025-26 सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू हो रही है. इस बार योजना में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 11वीं द 12वीं के छात्रों को भी शामिल कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि अब कक्षा 6 से 12 तक के छात्र इस योजना के तहत अपने नवाचार विचार भेज सकेंगे. वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को किया जायेगा प्रोत्साहित डीईओ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है. योजना के अंतर्गत देशभर के पांच लाख से अधिक स्कूलों से एक मिलियन मौलिक विचार प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इन विचारों में से सर्वश्रेष्ठ को चयनित कर उन्हें प्रोटोटाइप और उत्पाद विकास के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन