अप्रैल में ही झुलसाने लगी गर्मी, तपती धूप से स्कूली बच्चे परेशान, धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा

Updated:
विज्ञापन

शहर के थोक मंडियों में सुबह नौ बजे के पहले ही ग्रामीण क्षेत्र से खरीदार पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

सुबह आठ बजे ही निकल रही कड़ी धूप, 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान गोगरी. अप्रैल के पहले सप्ताह से ही कड़ाके की धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया. महज तीन तीन दिनों में ही पांच डिग्री तापमान बढ़ जाने से गर्मी का असर भी बढ़ गया है. सुबह आठ बजे ही कड़ी धूप निकल जा रही है. दिन भर गर्म हवा चलने से आवागमन में भी परेशानी हो रही है. दिनचर्या पर भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. कड़ी धूप के कारण शहर के बाजार तथा यात्री पड़ावों पर भी चहल-पहल कम हुई है. शहर के थोक मंडियों में सुबह नौ बजे के पहले ही ग्रामीण क्षेत्र से खरीदार पहुंच रहे हैं. वहीं दोपहर में गोगरी और महेशखूंट आदि थोक मंडियों में चहल-पहल कम हो जा रही है. स्कूल से लौटते समय बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. जिस कारण गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. शुक्रवार को सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में काफी भीड़ दिखी गयी. छोटे बच्चों में पेट दर्द, बुखार, डिहाइड्रेशन आदि की शिकायत आ रही है. हालांकि, बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी विद्यालय को मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित करने का मांग की गयी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन