ePaper

जिला योगा एसोसिएशन के नए जिलाध्यक्ष बने सावन

Updated at : 11 Sep 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिला योगा एसोसिएशन के नए जिलाध्यक्ष बने सावन

शहर के मथुरापुर में योगा कार्यालय में जिला योगा एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के मथुरापुर में योगा कार्यालय में जिला योगा एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें जिला योग संगठन के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सावन कुमार बंटी को मनोनीत किया गया. इस दौरान जिला संरक्षक पंकज कुमार, उपाध्यक्ष एक्स आर्मी प्रिंस, अंबुज कुमार, संजीव कुमार, जिला महासचिव राकेश कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव निरंजन कुमार, रणधीर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक जितेन्द्र कुमार, गोगडी प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार पोद्दार, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, दीपक सिंह, डाॅ. विशाल कुमार, जिम ट्रेनर राजू कुमार, प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार, पिंटू सिंह, जयराम कुमार, गुड्डू कुमार यादव आदि मौजूद थे. स्टेट योग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेडल करने वाले प्रतिभागियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. योग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रियदर्शन कुमार को गोल्ड मेडलिस्ट, मयंक कुमार को गोल्ड मेडलिस्ट, आनंद कुमार को ब्रॉन्ज मेडल, साम्य श्री पोद्दार को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ. सभी विजेता प्रतिभागियों को नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र व फुल माला पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन