उदासीनता: जंक्शन पर प्लेटफार्म तीन, शौचालय एक, हजारों यात्री करते हैं आवागमन
Updated at : 10 Apr 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट परिसर में न पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था
विज्ञापन
-रेलवे परिसर व प्लेटफार्म पर शौचालय की सुविधा नहीं, झाड़ी की ओर दौड लगाते यात्री
-महिनों से स्टेशन परिसर स्थित शौचालय में लटका है ताला, इधर-उधर रेलयात्री करते हैं मल-मूत्र– राजस्व की आमदनी करोड़ों में, लेकिन शौचालय व मूत्रालय की सुविधा नहीं
खगड़िया. स्थानीय जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म हैं. तीनों प्लेटफार्म पर ट्रेन ठहरती हैं, हजारों रेलयात्री प्रतिदिन आते जाते हैं, रेल प्रशासन को खगड़िया जंक्शन से प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है. रेल यात्रियों की सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शौचालय और पेशाब घर जैसी मूलभूत सुविधाएं यात्रियों को नसीब नहीं हो रहा है. खासकर महिलाएं, युवती, बच्चों और बुजुर्गों के लिए समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है. शौचालय नहीं रहने के कारण यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. महिलाएं और पुरुष खुले में शौच या पेशाब करने को मजबूर हैं, जिससे न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य को खतरा है, बल्कि मानवीय गरिमा भी आहत हो रही है. स्टेशन परिसर के बाहर के इलाकों में महिलाएं इधर-उधर छिपकर शौच करने को मजबूर है.
रेलवे परिसर के शौचालय में लटका है ताला
स्टेशन परिसर में सार्वजनिक शौचालय है, लेकिन, ताला लटका हुआ है. कुछ दिन पहले तक सार्वजनिक शौचालय का संचालन किया जा रहा था. कर्मी कंचन कुमार पटेल भी तैनात था. बताया जाता है कि संजय पौद्दार नामक व्यक्ति के नेतृत्व में शौचालय का संचालन किया जा रहा था. इसी दौरान नगर प्रशासन पर हमला व तोड़-फोड़ मामले में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. तब से संचालक व कर्मी फरार है. शौचालय में ताला लटका हुआ है. हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना टेंडर का रेलवे का सार्वजनिक शौचालय का संचालन किया जा रहा था. जिसके कारण रेलवे को बिजली व पानी के एवज में मिलने वाली राशि की क्षति हो रही थी. मालूम हो कि बीते दो माह पहले स्टेशन परिसर शौचालय का टेंडर की तिथि की अवधि समाप्त हो गया. जिसके कारण सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा हुआ था. लेकिन, संजय पौद्दार नामक व्यक्ति ने साफ-सफाई करवाकर कर शौचालय का संचालन कर प्रतिदिन हजारों रुपये की वसूली कर रहे थे.
सफाई के नाम पर लाखों खर्च, लेकिन स्टेशन पर शौचालय नहीं
रेलवे परिसर व प्लेटफार्म की साफ-सफाई व स्वच्छता के नाम पर प्रतिदिन माह लाखों रुपये खर्च की जा रही है, लेकिन, स्टेशन पर शौचालय नहीं है, प्रतीक्षालय कक्ष में सिर्फ शौचालय है, जहां सभी यात्री शौच के लिए नहीं जा सकता हैं. स्टेशन परिसर में छिपकर पुरुष रेल यात्री मलू-मूत्र कर लेते हैं. लेकिन, महिलाओं को शर्मींदगी महसूस होती है. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन की तरफ झाड़ी है, सुबह में रेलयात्री की शौच के लिए भीड़ लगी रहती है. हालांकि रेल प्रशासन द्वारा खुले में शौच करने से मना करते हैं, लेकिन मजबूरी आखिर जाए कहां. बताया जाता है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से कई बार शिकायत की. लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है. इससे यात्रियों में घोर नाराजगी है.
महिला, युवती व बुजुर्ग यात्री झेल रहे असुविधा
रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी यात्रियों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुयी है. सबसे गंभीर समस्या शौचालय की अभावपूर्ण व्यवस्था है. जिससे खासकर, महिला यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन जंक्शन से हजारों यात्री आते-जाते हैं. ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर रुकना पड़ता है, लेकिन शौचालय की कमी उन्हें असहज स्थिति में डालती है. महिला यात्रियों ने बताया कि यह समस्या और भी संवेदनशील है. जिससे उनकी यात्रा का अनुभव प्रभावित हो रहा है. बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करना मुश्किल हो रहा है. इसके अलावे महिलाएं व बुजुर्ग यात्री भी शामिल होते हैं. जिसको शौचालय की असुविधाओं की दंश झेलना पड़ रहा है. इधर, रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने बताया कि स्टेशन पर शौचालय नहीं रहना, काफी चिंता का विषय है. रेल यात्रियों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने रेल प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द शौचालय की व्यवस्था कराया जाय.जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर है सिर्फ एक शौचालय, मनमाने वसूल रहे रुपये
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर 6 सीट का सार्वजनिक शौचालय है. जिसमें महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय सीट है. लेकिन, महिला शौचालय सीट जर्जर व गंदगी से भरा हुआ है. महिला यात्री पुरुष शौचालय में ही शौच के लिए जाते हैं, जिससे महिला यात्री शर्मिंदगी महसूस करती है. रेल यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय जाने पर कर्मी द्वारा मनमाने रुपये वसूल रहे हैं. कर्मी द्वारा प्रति रेल यात्री से 10 रुपये लिया जाता है. रेल प्रशासन द्वारा प्रति व्यक्ति पांच रुपये निर्धारित किया गया है. शौचालय में पेशाब के लिए जाने पर भी 10 रुपये लिया जा रहा है. रेल यात्रियों ने बताया कि शौच के बाद पैर हाथ धोने की समुचित व्यवस्था नहीं है. रेल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. शौचालय संचालक पवन कुमार ने बताया कि शौचालय का टेंडर का समय सीमा खत्म हो गया है. बीते दो माह से शौचालय का संचालन कर रहे हैं. बताया कि वे सफाई कर्मी है, रेल यात्रियों को परेशानी हो रही थी. साफ-सफाई करवाकर शौचालय का संचालन कर रहे हैं.
स्टेशन का सेकेंड इंट्री गेट परिसर में न पानी और न ही शौचालय की व्यवस्था
शहर के उत्तरी भाग में रेलवे सेकेंड इंट्री गेट का निर्माण किया गया. सेकेंड इंट्री पर अनारक्षित बुकिंग काउंटर, शौचालय, स्टैंड आदि की सुविधा की गयी. लेकिन यह काउंटर अब सुबह 8 बजे से दोपहर 02 बजे तक ही खुलता है. सैकड़ों यात्री टिकट कटाकर गंतव्य स्थान जाते हैं, ट्रेन के इंतजार में यात्री रूकते हैं, लेकिन यहां पर साफ-सफाई से लेकर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. यहां पर सार्वजनिक शौचालय तो है, लेकिन गेट का ताला टूटा हुआ है. शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. रेल यात्रियों को शौच के लिए सड़क किनारे व झाड़ी में छिपकर करना होता है. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाएं व युवती को होती है. यात्रियों द्वारा खुले में शौच व पेशाब करने से सेकेंड इंट्री गेट की सुंदरता को बट्टा लग रहा है.रेल प्रशासन वैक्लपीक शौचालय का करें व्यवस्था
फोटो-30कैप्सन-सुभाष चन्द्र जोशी,
रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक.
रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने बताया कि जंक्शन असुविधाओं का दंश झेल रहा है. प्लेटफार्म संख्या एक और परिसर में सार्वजनिक शौचालय नहीं है. जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. रेल प्रशासन को वैकल्पिक शौचालय की व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि महिलाएं व युवतियों को शर्मिंदगी महसूस नहीं कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




