शराब पीकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

पीड़ित महिला ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के पकरैल पंचायत के वर्तमान मुखिया अरूण कुमार साह पर नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, और छिनतई करने का आरोप लगाया है. हालांकि महिला द्वारा हल्ला करने पर मुखिया ने मारपीट कर कान के सोने की बाली खिंच लिया व जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन से निकल पड़ा. पीड़ित महिला ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. आवेदन में कहा गया कि मुखिया विगत नौ सितंबर को साढ़े आठ बजे रात में शराब के नशे में घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा और जब विरोध किया तो बुरी तरह से मारपीट करके कान के सोने की बाली खींच लिया. हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे तब जाकर मेरी इज्जत बच सकी. पीड़ित महिला ने घायल अवस्था में गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराया. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया. इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




