ePaper

आदर्श आचार संहिता लागू, हनुमाननगर में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 06 Oct 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू, हनुमाननगर में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वहीं केंद्र पर पहुंचे महिलाओं को जागरूक करते बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है.

विज्ञापन

बेलदौर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ चुनाव के तैयारी को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया. बोबील पंचायत अंतर्गत हनुमाननगर गांव के आंगनवाड़ी उत्तरी केंद्र संख्या 176 पर पोषक क्षेत्र के दर्जनों मतदाताओं को केंद्र पर बुलाक़र आंगनवाड़ी सेविका दिव्या कुमारी व सहायिका अनार देवी ने मतदान को लेकर जागरूक किया. उक्त अवसर पर सेविका दिव्या कुमारी द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोलियां बनाकर लोकतंत्र के इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की. वहीं केंद्र पर पहुंचे महिलाओं को जागरूक करते बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है. उन्होंने अपील की सभी आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें. वही अभियान के दौरान नारे और स्लोगन के जरिए लोगों को संदेश दिया गया. अभियान के तहत लाभुकों के बीच पोस्टर पंपलेट स्लोगन के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली भी बनाई गई. जिसमें मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश अंकित किए गए थे. मौके पर आंगनवाड़ी सेविका दिव्या कुमारी, सहायिका अनार देवी, आशा रम्भा देवी, आशा फेसिलेटर नूतन देवी सहित पोषक क्षेत्र के दर्जनों महिला मतदाता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन