ePaper

त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Updated at : 24 Feb 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

आगामी होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नवीन कुमार ने मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग व पुलिस अधिकारी समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन चेकपोस्ट पर करेंगे जांच खगड़िया. आगामी होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नवीन कुमार ने मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीएम ने समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन कम से कम 10 चेकपोस्ट बनाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी ढाबों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की देशी एवं विदेशी अवैध शराब की बिक्री या भंडारण पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके अतिरिक्त संदिग्ध स्थलों, मेडिकल स्टोर, होम्योपैथिक, दवा दुकानों तथा अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी कर अवैध स्पिरिट या मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिया गया. अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने को कहा गया है. होली के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, मद्य निषेध पदाधिकारियों व संबंधित कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी है. उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आम नागरिकों से भी अपील की गयी है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन