लाल किले में विराजमान होंगी मां दुर्गा, 10 लाख की लागत से तैयार हो रहा पंडाल

लाल किले की दर्ज पर दिखेगा दाननगर का पंडाल
भव्य व आकर्षक पंडाल के लिए जाना जाता है दाननगर पूजा समिति खगड़िया. आगामी 22 सितंबर से मां भगवती की आराधना का शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है. नवरात्रा को लेकर एक ओर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है. वहीं दूसरी ओर सभी पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडाल व भव्य आयोजन की तैयारी जारी है. जिले में आकर्षक पंडाल के लिए प्रख्यात दाननगर दुर्गा मंदिर में पूजा व मेला की तैयारी को लेकर सदस्यों के बैठकों का दौर जारी है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाननगर दुर्गा मंदिर में लोगों को नवरात्री के दौरान आकर्षक व भव्य पंडाल व सजावट देखने को मिलेंगे. श्रद्धालु एक बार फिर भव्य पंडाल का लुत्फ उठा सकेंगे. जिले के दाननगर मुहल्ला स्थित श्री श्री 108 दाननगर दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पूजा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया. वहीं बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से इस वर्ष भी भव्य तोरणद्वार बनाने का निर्णय लिया गया. लाल किले की दर्ज पर दिखेगा दाननगर का पंडाल अगर आपको दुर्गा पूजा में लाल किला के तर्ज पर बने पंडाल का दर्शन करना हो तो आपको खगड़िया के दाननगर स्थित दुर्गा पूजा आयोजन समिति के पंडाल में पहुंचाना होगा. दिल्ली के मशहूर और भारत के गौरव के प्रतीक बिल्कुल लाल किला के तर्ज पर दाननगर पूजा समिति द्वारा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है. बंगाल से आये 25 कारीगरों की टीम प्रतिदिन लगभग 16 घंटा इसके निर्माण को पूरा करने के लिए काम कर रही है. लगभग 10 लाख के बजट के इस पंडाल में बांस, लकड़ी के बीट, थर्मोकोल और रंग से यह आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है. जबकि इस पंडाल के थीम को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा का भी निर्माण स्थानीय स्तर पर करवाया जा रहा है. वही पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुबोध कुमार पटेल ने बताया कि हर साल उन सभी की ओर से खगड़िया वासियों के लिए कुछ यूनिक पंडाल तैयार किया जाता है. इस बार भी दिल्ली के लाल किला के तर्ज पर दुर्गा पूजा का पांडाल तैयार किया जा रहा हैं. जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 10 लाख की लागत से तैयार हो रहा पंडाल दाननगर दुर्गा मंदिर में बनने वाले लालकिले के पंडाल में 10 लाख रुपये का खर्च किया जा रहा है. पंडाल का निर्माण कर रहे मजदूरों ने बताया कि लगभग 10 लाख की लागत से यह पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. एक पंडाल को बनाने में 30 से 40 दिन का कुल समय लगता है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक दाननगर पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ अलग थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जाता है. जो इस पूजा को खास बनाता है. साथ ही पूजा समिति की अलग पहचान भी बनाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




