सदर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुयी चर्चा

Updated at : 07 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सदर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुयी चर्चा

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने भविष्य को लेकर राजनीतिक इच्छा व्यक्त करते हुए निशांत कुमार को नेतृत्व में देखने की बात कही.

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के बरैय पंचायत के सुंगठिया गांव में प्रखंड जदयू कार्यकारिणी समिति की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने की. जबकि संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. पंचायत अध्यक्षों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक अंगवस्त्र से स्वागत किया. बैठक में जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को सामाजिक संतुलन के साथ मजबूत और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी अनुशासन पर विशेष बल दिया. उन्होंने उन लोगों की कड़ी आलोचना की जो पार्टी का झंडा लगाकर चलते हैं, लेकिन चुनाव के समय पार्टी या समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए और कई नए नेताओं को पार्टी से जोड़ा. जिनमें वर्तमान जिला अध्यक्ष व महासचिव राजीव रंजन सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं. अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने भविष्य को लेकर राजनीतिक इच्छा व्यक्त करते हुए निशांत कुमार को नेतृत्व में देखने की बात कही. बैठक में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, महासचिव राजेश सिंह, महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कमल कुमार पटेल, महासचिव जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, मुन्नी जयसवाल,अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, मानसी से राजनीति प्रसाद सिंह, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, अमरेंद्र कुमार सिंह,कमल किशोर पटेल, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव, जयप्रकाश सिंह तथा रंजीत कुमार सिंह सहित सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन