प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन कर्मियों को दी गयी विदाई

कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ कशिश ने की
परबत्ता. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ऊषा कुमारी, गायत्री कुमारी एवं वर्ड एटेंडेंट रामनरेश झा को सेवानिवृत्त के बाद समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ कशिश ने की. मौके पर बुके एवं कई उपहार देकर तीनों के उज्जवल भविष्य का कामना किया गया. इस दौरान गायक राजीव सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दी. मंच संचालन अमित कुमार द्वारा किया गया. मौके पर नितेश अभिजात,रौशन कुमार,मनीष कुमार समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दर्जनों कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




