अलौली के चातर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर परिजन फरार

शादी के समय दहेज की मांग की गयी थी. एक लाख रुपये में शादी तय किया गया था.
मृतका के परिजनों ने पति, सास, ससुर व ननद पर लगाया हत्या का आरोप
…………..मामला अलौली थाना क्षेत्र के चातर नरायणा गांव की
खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के चातर नरायणा गांव के वार्ड संख्या पांच में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद विवाहिता के परिजन घर से फरार हो गया. विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. सोमवार की दोपहर विवाहिता के मायके वालों ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. मृतका की बड़ी बहन रिंकू देवी, चाची अनीता देवी, रिश्तेदार रिपू मंडल आदि ने बताया कि 23 वर्षीय सपना की शादी चातर नरायणा वार्ड संख्या पांच निवासी रामविलास सिंह के पुत्र कमल सिंह के साथ वर्ष 2020 में हुई थी. शादी के समय दहेज की मांग की गयी थी. एक लाख रुपये में शादी तय किया गया था. शादी के समय 75 हजार रुपये रामविलास सिंह को दहेज रूप में दिया गया था. 25 हजार रुपये नहीं देने पर सपना के ससुराल वाले सास, ससुर व ननद मिलकर प्रताड़ित करते थे. ससुराल के प्रताड़ना से तंग आकर सपना मायके मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी गांव आ गयी थी.तीज त्योहार में विदा कराकर ससुराल ले गया था पति
मृतका की बड़ी रिंकू देवी ने बताया कि 2020 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर 2022 में सपना मायके आ गयी थी. पति कमल सिंह प्रदेश में काम करने लगा था. ससुराल में सास व ससुर तथा ननद की प्रताड़ना की जानकारी पति को दी गयी थी. लेकिन पति कमल सिंह सिर्फ आश्वासन देता रहा. एक माह पहले तीज के दौरान पति विदा कराकर ले गया था. लेकिन बीते रविवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी गयी. शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. बताया कि हत्या के बाद सपना के पांच माह की बेटी को लेकर ससुराल पक्ष के पूरा परिवार फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने दी हत्या करने की जानकारी
मृतका की चाची अनीता देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी थी. घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग मानसी के चकहुसैनी से चातर नरायणा गांव पहुंची. घर में कोई नहीं था. सपना के शरीर पर जख्म का निशान था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मालूम हो कि चकहुसैनी निवासी भूमि सिंह को सिर्फ चार पुत्री थी. उनके निधन के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने लगा था.कहते हैं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




