ePaper

हर जरूरतमंद परिवार को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ : डीएम

Updated at : 15 Sep 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
हर जरूरतमंद परिवार को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ : डीएम

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सोमवार को लाभुकों के बीच गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी दिया गया.

विज्ञापन

17 को पीएम आवास की चाबी व पांच लाभार्थियों को मिला जमीन का पर्चा

खगड़िया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सोमवार को लाभुकों के बीच गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी दिया गया. समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 17 लाभार्थियों के बीच घर की चाबी का वितरण किया गया. डीएम नवीन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर मिले. हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र लाभुक भूमि या किसी अन्य कारण से इस योजना से वंचित न रहे. प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. वहीं डीडीसी अभिषेक पलासिया ने 5 ऐसे लाभार्थी, जिनका नाम आवास सूची में था, लेकिन भूमि के अभाव में योजना से वंचित थे. यह सिर्फ आवास का वितरण नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी परिवर्तन की शुरुआत है. सरकार की हर योजना का लक्ष्य लोगों को गरिमा और सुरक्षा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि डीएम के लगातार प्रयास से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित अभियान बसेरा के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराई गयी. तत्पश्चात इन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. लाभुकों में अमेरिका देवी पति अशोक सदा पर्चा प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्न हुई. उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ है. अब हमें भी अपना घर मिलेगा. जिसके लिए डीएम और सरकार के आभारी हैं. मौके पर डीटीओ विकास कुमार, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी आदि मौजूद थे.

बताया जाता है कि 17 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संपूर्ण राशि प्राप्त कर अपना घर पूर्ण कर लिया है. डीएम द्वारा गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी प्रदान की गयी. चाबी प्राप्त करने के बाद सभी लाभुक भावुक और आनंदित दिखे. लाभार्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें लग रहा है कि हम भी समाज में सम्मान के साथ रह सकते हैं. यह घर हमारे बच्चों के लिए सुरक्षा और भविष्य की गारंटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन