सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक को दी गयी भावभीनी विदाई
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 10 Feb 2026 10:02 PM
विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या भाग लिए
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय, डुमरिया बुजुर्ग में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार को विदाई दी गयी. विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या भाग लिए. समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरित्र कुंवर ने कहा कि निरंजन कुमार ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से विद्यालय को नई पहचान दी. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज को दिशा देने का कार्य जीवनभर करता है. मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक उपेन्द्र हजारी ने भावुक स्वर में कहा कि निरंजन कुमार जैसे शिक्षक शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर होते है. उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की. मौके पर शिक्षक पंकज चौधरी, चन्द्रशेखर झा, अशोक चौधरी मोहम्मद शफीक आलम ने संयुक्त रूप से कहा कि निरंजन कुमार ने विद्यालय को परिवार की तरह संभाला. समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय गुरु को भावभीनी विदाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










