बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 7 की जान गई, कई घायल
सांकेतिक फोटो
Khagaria NH31 Road Accident: बिहार के खगड़िया में एनएच-31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले टेंपो को रौंद दिया, फिर सफारी और पिकअप को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
Khagaria NH31 Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को एक भयानक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. मानसी थाना के एनएच-31 पर पूर्वी ठाठा गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस हादसे में मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.
आपके शहर में
टेंपो के परखच्चे उड़े, महिलाएं और बच्चे भी हादसे का शिकार
टेंपो खगड़िया से महेशखूंट की ओर जा रहा था, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई. एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में टेंपो सवार कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.
ट्रक चालक भागने के दौरान सफारी और पिकअप को भी मारा
टेंपो को रौंदने के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका. भागने की कोशिश में उसने एक टाटा सफारी और एक पिकअप वैन को भी टक्कर मार दी. इससे उन गाड़ियों में सवार लोग भी घायल हो गए. हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. घटना के बाद एनएच-31 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सामान्य कराया.
हादसे में समस्तीपुर, पूर्णिया, मुंगेर और खगड़िया के कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में रंजीत पासवान, रेहमतुन खातून, दिवाकर कुमार, प्रीतम कुमार, शिक्षक सुमन कुमार, संकु कुमार और अनिता देवी समेत कई लोग शामिल हैं. कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. सदर अस्पताल में मृतकों और घायलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कराई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कई मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. शुरुआती जानकारी में एक मृतका की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय श्वाति कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें: आनंद मोहन के आरोपों पर जदयू का पलटवार, पार्टी नेता बोले- नीतीश कुमार न होते तो जेल में ही रहते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए