परबत्ता में आज लगेगा जन शिकायत एवं सहायता शिविर
पंचायत भवन में शिविर की तैयारी करते कर्मचारी
जारी आदेश के अनुसार पंचायत भवन खजरैठा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाया जाएगा. वहीं पंचायत भवन बन्देहरा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित होगा. शिविर का संचालन क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया जाएगा.
खजरैठा और बन्देहरा पंचायत में शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद.
परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:
खगड़िया: परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के खजरैठा एवं बन्देहरा पंचायत में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आज जन शिकायत एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार पंचायत भवन खजरैठा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाया जाएगा. वहीं पंचायत भवन बन्देहरा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित होगा. शिविर का संचालन क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया जाएगा.
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. शिविर में प्राप्त आवेदनों, शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा. संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों को भी शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
प्रखंड प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन देने की अपील की है, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










