ePaper

पूर्व डीईओ का पुतला फूंका

Updated at : 01 Sep 2024 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पूर्व डीईओ का पुतला फूंका

विज्ञापन

खगड़िया एआइएसएफ ने कोसी कॉलेज गेट पर रविवार को दो दिन पहले सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर का पुतला दहन किया. पुतला दहन के दौरान छात्र व आमजन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सह जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने सेवानिवृत्त डीइओ पर कई आरोप लगाये. कहा कि उनका कार्यकाल दागदार रहा. बेंच डेस्क एक महीने में टूट गये. पूर्व में भी कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में सक्षम रोस्टर पदाधिकारी से बिना अनुमोदन लिए नाइट गार्ड, हॉस्टल वार्डन सहित अन्य पद पर बहाली की गयी. सही ढंग से निष्पक्ष जांच हो तो कई राज खुलेंगे. उन्होंने कहा कि विभागीय अपर मुख्य सचिव को भी कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गयी. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो. इस दौरान दर्जनों छात्रों ने पूर्व डीइओ के खिलाफ जम कर नारेबारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन