ePaper

महेशखूंट से जमालपुर के लिए मेमू ट्रेन का किया गया परिचालन, चालक व गार्ड को माला पहनाकर किया स्वागत

Updated at : 16 Sep 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट से जमालपुर के लिए मेमू ट्रेन का किया गया परिचालन, चालक व गार्ड को माला पहनाकर किया स्वागत

महेशखूंट से जमालपुर के लिए मेमू ट्रेन का किया गया परिचालन, चालक व गार्ड को माला पहनाकर किया स्वागत

विज्ञापन

महेशखूंट. स्थानीय रेलवे स्टेशन से मंगलवार को जमालपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन किया गया. मौके पर मेमू ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड को माला पहनाकर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. स्वागत के बाद गार्ड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. महेशखूंट रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म संख्या एक से मानसी के रास्ते खगड़िया होते हुए जमालपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन किया गया. प्रथम दिन महेशखूंट स्टेशन से मुंगेर जमालपुर तक ट्रेन परिचालन किये जाने से स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की. प्लेटफाॅर्म सैकड़ों लोगों ने लोको पायलट चंद्र प्रकाश, गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया. मालूम हो कि पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले सुभाष चंद्र जोशी के नेतृत्व में कई बार ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर धरना दिया गया था. वर्षों के बाद स्थानीय लोगों की मांगे पूरी हुई. ट्रेन से लोगों को मुंगेर जमालपुर तक नहीं झारखंड, बंगाल, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. मौके पर रेल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सदल बल के साथ मौजूद थे. वहीं स्टेशन अधीक्षक संदीप कुमार, रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के उदयकांत ठाकुर, कांग्रेस नेता रविंद्र चौरसिया, अमरेश चौरसिया, गोपाल साह, मुन्ना सिंह, मनीष कुमार, सिकंदर यादव, जोगिंदर कुमार, नरेश चौरसिया, विवेक कुमार, नीरज कुमार, परमानंद चौरसिया, शिव शंकर चौरसिया, अशोक पासवान आदि मौजूद थे. मालूम हो कि पहले खगड़िया से जमालपुर के बीच मेमू ट्रेन का परिचालन किया जाता था. अब मेमू ट्रेन को महेशखूंट से खगड़िया होते हुए मुंगेर व जमालपुर जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन