ePaper

चारा लाने गया युवक का नदी में उपलाता मिला शव

Updated at : 12 Sep 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
चारा लाने गया युवक का नदी में उपलाता मिला शव

युवक की पहचान खनुवा राका निवासी बोधी यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में की गयी

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के अगुवानी पंचायत के खनुवा राका में तीन दिन से लापता युवक का शुक्रवार की सुबह शव नदी में उपलाता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की पहचान खनुवा राका निवासी बोधी यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में की गयी. मालूम हो कि गुड्डू बीते बुधवार को घर से घास लेने निकला था, लेकिन शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन गुड्डू यादव का पता नहीं चल पा रहा था. गुड्डू यादव की मां मीना देवी ने बताया कि मेरे बेटे को तैरना भी नहीं आता था घर से जानवरों के लिए घास लाने की बात कहकर निकला शायद घास लाने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई. पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली राशि परिजन को प्रदान किया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से मौत होने की सूचना है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन