गृहवार सर्वेक्षण कर अनामांकित बच्चों का 30 तक कराया जायेगा नामांकन

गृहवार सर्वेक्षण कर अनामांकित बच्चों का 30 तक कराया जायेगा नामांकन
खगड़िया. गृहवार सर्वेक्षण कर अनामांकित बच्चों का 30 अप्रैल 2026 तक नामांकन कराया जायेगा. डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि जिले में छह अप्रैल को विशेष नामांकन दिवस मनाया गया, जिसमें 14 हजार 2 सौ 72 बच्चों का नामांकन किया गया. उन्होंने कहा कि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अभी भी वर्ग 1 की योग्यता वाले बच्चे अनामांकित रह गये हैं. वर्ग 1 के नामांकन योग्यता वाले बच्चे (जिन्होंने अपना छह वर्ष की आयु पूरा कर लिया है. अथवा अगले 6 माह में 6 वर्ष पूरा कर लेंगे) का शत-प्रतिशत नामांकन कराना है. इसके लिए गृहवार सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित कर नामांकन के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा. यह सर्वेक्षण नौ से 11 अप्रैल तक किया जायेगा. सभी विद्यालय प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक अपने पोषक क्षेत्र में चिन्हित के लिए समानुपातिक रूप उपलब्ध शिक्षक/शिक्षिकाओं/शिक्षा सेवक में विभक्त करेंगे. किसी भी शिक्षक/शिक्षिका/शिक्षा सेवक को इससे वंचित नहीं रखा जायेगा. डीईओ ने कहा कि विद्यालय स्तर से प्रधान वार्ड क्षेत्र सर्वेक्षण के लिए प्रभावी बनाएंगे. डीईओ ने कहा कि ध्यान रखना है कि पोषक क्षेत्र का कोई भी भाग छूटे नहीं. सर्वेक्षण के दौरान सभी सर्वेक्षणकर्ता अपने क्षेत्र के अभिभावकों से प्रत्येक दिन बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह करेंगे. साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि विद्यालय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति के कारण बच्चे सरकार के विभिन्न योजनाओं जैसे पोशाक एवं छात्रवृति आदि वंचित रह जाते है. डीईओ ने बताया कि 17 से 25 अप्रैल तक जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर अनामांकित बच्चों को चिन्हित किया जायेगा. इसमें कोई बच्चा अनामांकित या विद्यालय से बाहर पाया जाता है, तो उस क्षेत्र के सर्वेक्षण करने वाले शिक्षक/शिक्षिक/टोला सेवक भी जिम्मेदार माने जायेंगे. आदेश की अवहेलना और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रति लापरवाही व उदासीनता के लिए कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




