दादा को खाना देने जा रहे बालक की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच 31 पार करने लगा, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा पंचायत अंतर्गत यदुवंश नगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां अपने दादा को खाना पहुंचाने जा रहे 10 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में जान चली गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 3 निवासी स्वर्गीय मनोज यादव के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ऋषि देवठा बहियार में काम कर रहे अपने दादा के लिए दोपहर का भोजन लेकर घर से निकला था. जैसे ही वह एनएच 31 पार करने लगा, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बालक को नारायणपुर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद से यदुवंश नगर में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की अचानक हुई मौत ने पूरे गांव को मर्माहत कर दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन