टीकारामपुर में नवाह महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया भूमि पूजन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 09 Apr 2026 10:30 PM

विज्ञापन

टीकारामपुर में नवाह महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर में 23 अप्रैल से होगा यज्ञ, अयोध्या से आयेंगे पंडित खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के टीकारामपुर मथुरापुर वार्ड संख्या सात में आयोजित होने वाली सीता राम, लक्ष्मण एवं हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह महायज्ञ 23 अप्रैल से 01 मई तक होगी. नवाह महायज्ञ को लेकर श्री श्री 108 सिन्दवास बाबा स्थान परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया. यज्ञ को लेकर कमेटी का गठन किया गया. यज्ञ कमेटी के संयोजक सेवानिवृत कैप्टन योगेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल से नवाह महायज्ञ होगी. इस दौरान स्वामी संतोष दुबे के नेतृत्व में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अयोध्या के आचार्य पंडित रंजीत शास्त्री जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया है. दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. मौके पर उमेश सिंह पटेल, योगेंद्र सिंह, मनोज सिंह, कमलेश सिंह, हरिशंकर सिंह, बालेश्वर सिंह, महेश्वर सिंह उर्फ भगत जी, सोचो सिंह, देवघर सिंह, दशरथ राय, कन्हैया लाल सिंह, गुंजन सिंह, विनोद सिंह, अमोद सिंह, किस्मत सिंह, निरकल सिंह, मनीष सिंह, नबोध सिंह, रविंद्र सिंह, छोटू सिंह, सोभित सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन