चौथम के बंगलिया गांव में चक्रवात से हुए नुकसान का पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

बिजली का दर्जनों पोल गिर जाने के कारण गांव में बिजली भी बाधित है.
चौथम. प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित खमारीपार बंगलिया में शनिवार के देर शाम में तेज चक्रवात आया था. जिसमें कई घर उड़ गए. बिजली पोल और तार टूट गयी. कई पशुओं के ऊपर चदरा गिर जाने से पशु भी घायल हो गए. इसमें लाखों के क्षति का नुकसान हुआ है. सोमवार को जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव गांव में पहुंचकर क्षति का जायजा लिए. साथ ही चौथम सीओ रवि राज एवं संबंधित अधिकारी से वार्ता कर परिवार को चिन्हित कर मुआवजा देने की मांग भी की. पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने कहा कि चक्रवात के चपेट में आने से खमारीपार बंगलिया गांव के लगभग 50 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा कई मवेशी भी घायल हैं. उन्होंने कहा कि बिजली का दर्जनों पोल गिर जाने के कारण गांव में बिजली भी बाधित है. पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग के अभियंता से बात कर जल्द ठीक कराने की बाते कही. मौके पर भूषण यादव, राजकुमार साह, प्रकाश मिस्त्री, घोघन यादव, प्रभात कुमार, पांडव कुमार, रीता देवी, फूल देवी, राम पुकार यादव, निर्दोष यादव, मन्नू कुमार, पपलेश कुमार, राजेश कुमार, राजा कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




