बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद होते ही संभावित प्रत्याशियों में सुगबुगाहट शुरू

आला कमान का उनके प्रति विश्वास कायम रहे.
गोगरी. बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने तिथि की घोषणा कर दी है. बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को व दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा. वहीं 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी. चुनाव की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशियों में सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. प्रत्याशी टिकट लेने के लिए पूर्व से ही अपनी जुगत लग रहे हैं. लेकिन अभी तक एनडीए महागठबंधन व जनसुराज पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है. जिससे संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है लेकिन टिकट ही चाह रखने वाले प्रत्याशी क्षेत्र में की जान से जनसंपर्क बना रहे हैं. ताकि आला कमान का उनके प्रति विश्वास कायम रहे. जहां तक महागठबंधन उम्मीदवार की चर्चा है तो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार जदयू का दामन छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गए हैं. इससे क्षेत्र के लोगों को ऐसा लग रहा है की परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर डॉक्टर संजीव कुमार ही चुनाव मैदान में रहेंगे. लेकिन अभी तक महागठबंधन की ओर से सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं किए जाने से मामले में सस्पेंस बरकरार है. लेकिन लोगों को उम्मीद है कि सीट शेयरिंग में महागठबंधन की ओर से परबत्ता विधानसभा राजद के कोटे में ही जाएगी और विधायक डॉक्टर संजीव कुमार राजद की टिकट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं जनसुराज पार्टी की बात की जाय तो युवा उद्योगपति समाज सेवी रॉबिन स्मिथ लगातार लोगों से संपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की मीटिंग कर रहे हैं. जनसुराज पार्टी की टिकट संभवत रॉबिन स्मिथ को मिल सकती है. वहीं एनडीए की तरफ से परबत्ता विधानसभा क्षेत्र किस पार्टी के कोटे में जाएगा और किसको टिकट मिलेगा यह अभी भी तय नहीं हुआ है. अगर एनडीए की ओर से भाजपा की सीट होती है तो भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश यादव अपनी दावेदारी पेश करने से पीछे नहीं रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




