ePaper

जमीन विवाद में आरोपित पक्ष पर नवनिर्मित भवन तोड़ देने का आरोप

Updated at : 14 Sep 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में आरोपित पक्ष पर नवनिर्मित भवन तोड़ देने का आरोप

पीड़ित पक्ष समेत आसपास के लोगों में भी घोर नाराजगी पनप रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा निर्माणधीन भवन के लिंटर स्तर तक के भवन को तोड़कर धराशायी कर देने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इससे पीड़ित पक्ष समेत आसपास के लोगों में भी घोर नाराजगी पनप रही है. इस संबंध में पीड़ित पनसलवा गांव निवासी बिट्टू कुमार ने बताया कि गत 36 वर्षों से दिव्यांग ललन कुमार के पिता के कब्जे में करीब 15 कट्ठा जमीन है. उक्त जमीन को दबंगों के द्वारा हड़पने के नियत से अरुण सिंह के सहयोगियों के द्वारा उक्त स्थल पर कराये जा रहे भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दी एवं निर्माणाधीन लिंटर स्तर तक के संरचना को तोड़कर धराशायी कर दिया. इस मामले में पीड़ित दिव्यांग ललन कुमार बेलदौर थाना में मामला दर्ज करवाया. वही दूसरे पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर मेरा भी जमीन है. उक्त व्यक्ति से नहीं मारपीट हुई थी ना ही हम लोगों के परिजनों द्वारा नवनिर्मित भवन को तोड़फोड़ किया गया, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम देकर हमलोगों के साथ साजिश रची है. उक्त मामले में जब बीते गुरुवार को पीड़ित ललन कुमार ने लिखित आवेदन देकर थानाध्यक्ष से आवश्यक कारवाई की मांग की तो तत्काल एस आई राहुल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. मामले की गंभीरता से लेते हुए बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने 62 वर्षीय अरुण सिंह समेत सात व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाते मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन