गोलीबारी मामले के फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 12:25 AM
थाना क्षेत्र के माली चौक समीप हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के माली चौक समीप हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान माली गांव निवासी स्वर्गीय बेचन यादव के पुत्र विभास यादव के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है. इसकी तलाश बेलदौर पुलिस करीब एक वर्ष से कर रही थी. वहीं गुप्त सूचना पर गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने उसे माली से गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने विभास यादव को गिरफ्तार को किया है. वही गिरफ्तार आरोपित गोली चलाने में मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, कई घटना को उक्त युवक अंजाम दे चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










